logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
उत्तराखंड

सुबह तड़के कलियर पुलिस ने दी दस्तक, बिना सत्यापन रह रहे लोगों के काटे चलाना, 5 सौ से ज्यादा लोगों के किए सत्यापन..

✍ Super Admin 🕒 06 Feb 2026, 06:18 PM
सुबह तड़के कलियर पुलिस ने दी दस्तक, बिना सत्यापन रह रहे लोगों के काटे चलाना, 5 सौ से ज्यादा लोगों के किए सत्यापन..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। 

 इसी कड़ी में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर शुक्रवार तड़के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पीएससी बल के सहयोग से गठित तीन अलग-अलग पुलिस टीमों ने पिरान कलियर, धनौरी, इमलीखेड़ा सहित आसपास के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, रेहड़ी-ठेली व फड़ लगाने वालों का गहन सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 38 लोगों के मौके पर नगद चालान किए गए, जबकि दो मामलों में 10-10 हजार रुपये के भारी चालान काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग पुलिस की सख्ती से सतर्क नजर आए।

पुलिस ने साफ शब्दों में मकान मालिकों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी बाहरी व्यक्ति या किरायेदार को बिना पुलिस सत्यापन के रखा गया, तो उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान में एसएसआई सुनील दत्त पांडे, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान समेत थाना पिरान कलियर का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने मौके पर महिलाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

Comments (0)