logo
Breaking News
● आस्था के केंद्र में बवाल! पिरान कलियर दरगाह परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी सफलता, लापता महिला और 5 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद ● मंगलौर में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप (देखे वीडियो) ● हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा बरामद ● 17 माह बाद मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ● हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबकर मौत (देखे वीडियो) ● हरिद्वार: कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार ● जश्न-ए-ख़ैरुल वरा की तैयारियों के बीच AWN Foundation का गठन ● हज 2027 उत्तराखंड के 1526 यात्रियों का चयन । ● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
उत्तराखंड

जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित सख्त, बोले — शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

✍ Super Admin 🕒 18 May 2026, 02:17 PM
जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित सख्त, बोले — शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।

जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और सड़क जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। रोहालकी किशनपुर के ग्रामीणों ने ग्राम सभा भूमि पर पड़े कूड़े-कचरे को हटाने की मांग उठाई, वहीं कई फरियादियों ने राशन कार्ड, भूमि पैमाइश, सड़क मरम्मत और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।

पथरी रेलवे स्टेशन सैनिक कॉलोनी निवासी प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र में संचालित एक स्लीपर कंपनी से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और धूल-मिट्टी की समस्या को उठाया। वहीं हाईवे ग्रीन निवासी रितेश सिंह ने रामानंद कॉलेज से इक्कर पटरी मार्ग की जर्जर हालत को लेकर सड़क निर्माण की मांग की। अत्मलपुर बौंगला और रोहालकी क्षेत्र में जलभराव से लगभग 1000 बीघा भूमि प्रभावित होने का मामला भी जनसुनवाई में उठा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने दोबारा आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर नाराजगी
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की। उन्होंने पाया कि 36 दिनों से अधिक समय से कई शिकायतें लंबित हैं। एल-1 स्तर पर 557 और एल-2 स्तर पर 134 शिकायतें लंबित होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर संपर्क कर समस्याओं का समाधान करें और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. लालित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के. सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

Comments (0)