logo
Breaking News
● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित ● पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच ● हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो) ● महादेव मंदिर डबल मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी की रंजिश में दो साधुओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार ● 758वें उर्स/मेला-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड

अपराध नियंत्रण पर कप्तान का सख्त रुख — त्योहारों और चारधाम यात्रा को लेकर निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई..

✍ Super Admin 🕒 25 Feb 2026, 10:24 PM
अपराध नियंत्रण पर कप्तान का सख्त रुख — त्योहारों और चारधाम यात्रा को लेकर निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को पहले ही रोकना है। पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए परफॉर्मेंस के आधार पर जिम्मेदारी तय करने की बात दोहराई।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में जिले में घटित जघन्य अपराधों के सफल अनावरण पर पुलिस टीमों की सराहना की गई, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी गई।

त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश....
एसएसपी ने रमजान, होली और ईद जैसे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा हुड़दंगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानी जाएगी।

चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा....
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिशा-सूचक संकेतक लगाने, यातायात योजना समय से तैयार करने और यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर....
पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन और शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा कर पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध और वाहन चोरी पर सख्ती....
साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।

नशे के नेटवर्क पर प्रहार की रणनीति....
एनडीपीएस मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई के बजाय नशे के पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर जड़ से समाप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस और प्रभावी अभियान चलाने पर बल दिया।

फायर सर्विस और लंबित मामलों की मॉनिटरिंग.....
गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी फायर स्टेशनों को अलर्ट मोड में रखने, आग की घटनाओं में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करने तथा विवेचनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों और सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी निगरानी पर भी जोर दिया गया।

Comments (0)