logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

उत्तराखंड में गैस आपूर्ति पर CM धामी का फील्ड निरीक्षण, रेस्टोरेंट पहुंचकर लिया जायजा

✍ Super Admin 🕒 24 Mar 2026, 06:28 PM
उत्तराखंड में गैस आपूर्ति पर CM धामी का फील्ड निरीक्षण, रेस्टोरेंट पहुंचकर लिया जायजा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण कर रसोई गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत को समझा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल राज्य में गैस की कोई गंभीर कमी नहीं है, लेकिन सरकार संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।


निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि सप्लाई में हल्की कमी जरूर आई है, लेकिन अभी नियमित रूप से गैस मिल रही है। साथ ही उन्होंने गैस की बचत के लिए तंदूर जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग बढ़ाने की जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रशासन को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों जैसे इंडक्शन चूल्हों और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए।
उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ-साथ आम जनता से भी अपील की कि जरूरत पड़ने पर संयम और एकजुटता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश ने कोरोना काल में मिलकर चुनौतियों का सामना किया था, उसी तरह इस बार भी सामूहिक प्रयास जरूरी होगा।

Comments (0)