logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
उत्तराखंड

Dehradun:- CBI जांच की घोषणा के बीच अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, ‘वीआईपी’ को लेकर दर्ज हुई एफआईआर..

✍ Super Admin 🕒 10 Jan 2026, 02:16 PM
Dehradun:- CBI जांच की घोषणा के बीच अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, ‘वीआईपी’ को लेकर दर्ज हुई एफआईआर..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की घोषणा होते ही मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रकरण से जुड़े कथित अज्ञात ‘वीआईपी’ की भूमिका को लेकर देहरादून के वसंत विहार थाने में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। यह एफआईआर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को दी गई एक शिकायत की जांच के बाद दर्ज की गई है।

यह शिकायत प्रदेश के वरिष्ठ पर्यावरणविद एवं पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा पुलिस महानिदेशक को सौंपी गई थी। शिकायत में इंटरनेट मीडिया पर लंबे समय से चल रही उन चर्चाओं का उल्लेख किया गया था, जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में कुछ प्रभावशाली अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें ‘वीआईपी’ के रूप में संदर्भित किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया कि यद्यपि इस मामले में नामजद आरोपियों को सजा हो चुकी है, लेकिन अब भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या जांच के दौरान कुछ अहम साक्ष्य जानबूझकर छिपाए गए या नष्ट किए गए। यदि ऐसा हुआ है तो यह स्वयं में एक गंभीर और स्वतंत्र अपराध है, जिसकी निष्पक्ष और गहन जांच जरूरी है।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने शिकायत की जांच का जिम्मा एसएसपी देहरादून अजय सिंह को सौंपा। जांच के उपरांत एसएसपी ने वसंत विहार थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गृह विभाग को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की संस्तुति भी की गई।

इसी संस्तुति के आधार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने की औपचारिक घोषणा की। माना जा रहा है कि अब दर्ज हुई इस एफआईआर को सीबीआई अपनी जांच का अहम आधार बनाएगी, जिससे मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Comments (0)