logo
Breaking News
● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ● हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबकर मौत (देखे वीडियो) ● हरिद्वार: कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार ● जश्न-ए-ख़ैरुल वरा की तैयारियों के बीच AWN Foundation का गठन ● हज 2027 उत्तराखंड के 1526 यात्रियों का चयन । ● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा ● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
उत्तराखंड

सच्ची और बेबाक पत्रकारिता की दस्तक — “मुख़्तलिफ़ खबर” न्यूज़ पोर्टल का हुआ आग़ाज़..

✍ Super Admin 🕒 03 Jan 2026, 09:33 PM
सच्ची और बेबाक पत्रकारिता की दस्तक — “मुख़्तलिफ़ खबर” न्यूज़ पोर्टल का हुआ आग़ाज़..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: पत्रकारिता के सफ़र को एक नई दिशा देते हुए “मुख़्तलिफ़ खबर” न्यूज़ पोर्टल का भव्य आग़ाज़ किया गया। इस अवसर पर रहमतपुर मार्ग स्थित चांद गैस एजेंसी के पीछे, मुख़्तलिफ़ खबर न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय पर एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़ी शख़्सियतों ने शिरकत की।


कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने पोर्टल के संपादक जावेद अंसारी को नई पहल के लिए दिली मुबारकबाद पेश की और उम्मीद जताई कि “मुख़्तलिफ़ खबर” निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता का मजबूत मंच बनेगा। इस दौरान सभी अतिथियों ने हाथों में पम्पलेट लेकर विधिवत रूप से न्यूज़ पोर्टल की इब्तिदा की।

इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता सुभाष नम्बरदार ने कहा कि आज के दौर में ज़मीनी सच्चाई दिखाने वाली पत्रकारिता की बेहद ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि मुख़्तलिफ़ खबर किसानों, मज़दूरों और आम आदमी की आवाज़ बनकर उभरे—यही शुभकामना है।

वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी ने कहा कि मीडिया समाज का आईना होता है। अगर पत्रकारिता ईमानदार हो तो समाज की कई बीमारियों का इलाज संभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पोर्टल बिना किसी दबाव के सच को सामने लाएगा।

वहीं सभासद अमजद मलिक, राशिद अली, जावेद साबरी और डॉ. शहजाद ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख़्तलिफ़ खबर का आग़ाज़ पिरान कलियर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों, युवाओं की समस्याओं और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना इस पोर्टल की बड़ी पहचान बनेगा।

पूर्व सभासद हाजी गुलशाद सिद्दीकी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज ज़रूरत है ऐसी पत्रकारिता की जो सत्ता और सिस्टम से सवाल पूछ सके। उन्होंने जावेद अंसारी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पोर्टल सच और इंसाफ़ की राह पर मजबूती से चले।

वरिष्ठ समाजसेवी गोल्डन भाई ने कहा कि मुख़्तलिफ़ खबर समाज के दबे-कुचले तबके की आवाज़ बने—यही इसकी सबसे बड़ी कामयाबी होगी। उन्होंने टीम को निष्पक्षता और साहस के साथ काम करने की नसीहत दी।

इस अवसर पर युवा पत्रकार मुनव्वर अली, मौ. मुस्लिम, फरमान मलिक और मौ. मुर्सलीन ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि डिजिटल युग में जिम्मेदार और संवेदनशील पत्रकारिता की अहम भूमिका है, जिसे मुख़्तलिफ़ खबर बख़ूबी निभाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ समाजवादी नेता मौसम अली ने किया। उन्होंने कहा कि मीडिया अगर ईमानदारी से काम करे तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने पोर्टल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में न्यूज़ पोर्टल के संपादक जावेद अंसारी ने सभी मेहमानों, शुभचिंतकों और साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख़्तलिफ़ खबर सच्ची, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित रहेगा और समाज से जुड़े हर मुद्दे को जिम्मेदारी के साथ उठाएगा।

इस मौके पर शहनवाज कुरैशी, मौ. मुर्सलीन, मौ. उस्मान, शोएब अंसारी, मौ. आसिफ, मौ. शोएब अली साबरी, गुलाम अली, अफजल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments (0)