logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

हज-2027 के लिए पहली किस्त जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक कर सकेंगे भुगतान

✍ Javed Ansari 🕒 11 Aug 2026, 07:00 PM
हज-2027 के लिए पहली किस्त जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक कर सकेंगे भुगतान

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। हज-2027 के लिए चयनित हज आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। हज की पहली किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले पहली किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दिया गया है।


उत्तराखंड राज्य हज समिति के मुताबिक, यह निर्णय सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर संख्या-05 दिनांक 10 अगस्त 2026 के तहत लिया गया है। पहली किस्त जमा कराने की तारीख बढ़ाए जाने पर उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास का आभार व्यक्त किया है।


पहली किस्त के रूप में ₹1,52,300 जमा करने होंगे
जिन चयनित हज आवेदकों ने अभी तक पहली किस्त जमा नहीं की है, उन्हें प्रति हज आवेदक ₹1,52,300 जमा करने होंगे। यह राशि 17 अगस्त 2026 तक जमा की जा सकती है।


आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के बैंक खाते में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अथवा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से पे-इन-स्लिप द्वारा राशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए भी भुगतान किया जा सकता है। हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in⁠� अथवा सुविधा ऐप के माध्यम से ई-भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
चयन रद्द कराने पर तय समय के अनुसार कटेगी राशि
प्रेस नोट के अनुसार, पहली किस्त जमा करने के बाद यदि कोई हज आवेदक अपना चयन निरस्त कराता है तो हज गाइडलाइन-2027 के बिंदु संख्या 39 में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार धनराशि में कटौती की जाएगी।
कटौती की समय-सारणी इस प्रकार है:
30 सितंबर 2026 तक: ₹5,000
1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026: ₹10,000
16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026: ₹15,000
1 नवंबर से 15 नवंबर 2026: ₹20,000
16 नवंबर से 30 नवंबर 2026: ₹25,000
1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2026: ₹30,000
16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026: ₹35,000
1 जनवरी से 15 जनवरी 2027: ₹40,000
16 जनवरी से 31 जनवरी 2027: ₹50,000
31 जनवरी 2027 के बाद किसी भी प्रकार की धनराशि वापस नहीं की जाएगी।
वहीं हज आवेदक की मृत्यु, इद्दत, गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति अथवा गर्भावस्था जैसी परिस्थितियों में हज गाइडलाइन-2027 के बिंदु 39(ख) के अनुसार धनराशि की कटौती की जाएगी।

Comments (0)