हज 2027 उत्तराखंड के 1526 यात्रियों का चयन ।
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए रैंडम डिजिटल चयन (कुर्रा) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस चयन में उत्तराखंड के 1526 हज आवेदकों का चयन हुआ है। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने चयनित सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।

10 अगस्त तक जमा करनी होगी ₹1.52 लाख की पहली किस्त
राज्य हज समिति के अनुसार चयनित प्रत्येक हज यात्री को ₹1,52,300 की पहली किस्त 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

मेडिकल जांच, फोटो और दस्तावेज अपलोड करना होगा अनिवार्य
हज यात्रा से पहले सभी चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग कराकर उसका प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, फोटो, हस्ताक्षर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज हज कमेटी के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

17 अगस्त तक जमा करने होंगे सभी जरूरी दस्तावेज
हज समिति ने निर्देश दिए हैं कि चयनित सभी हज यात्री 17 अगस्त 2026 तक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में उत्तराखंड राज्य हज समिति के पास जमा करना सुनिश्चित करें।

राज्य हज समिति ने जारी की महत्वपूर्ण अपील
उत्तराखंड राज्य हज समिति ने सभी चयनित यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और निर्धारित तिथियों के भीतर भुगतान एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करें। किसी भी जानकारी के लिए समिति के कार्यालय या हेल्पलाइन 01332-297520 पर संपर्क किया जा सकता है।