logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS एक्ट में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 11 Jul 2026, 07:10 AM
हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS एक्ट में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मंगलौर। हरिद्वार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं नशा तस्कर सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध PIT-NDPS एक्ट के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही थी और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ PIT-NDPS एक्ट के तहत रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था।

एसओजी प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह एवं प्रभारी निरीक्षक मंगलौर भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीआईयू रुड़की के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया। 9 जुलाई को मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, बीएनएस, आईपीसी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह लगातार नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं की जिंदगी को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह (एसओजी), प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर (कोतवाली मंगलौर), वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल मान, उपनिरीक्षक वाजिन्द्र सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की), हेड कांस्टेबल सुदेश, मनमोहन भण्डारी (सीआईयू), कांस्टेबल रणवीर, तेजपाल, आशीष, अजय काला, रविन्द्र खत्री तथा राहुल नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments (0)