logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
धर्म

बॉलीवुड गायक शबाब साबरी ने दरगाह साबिर पाक में पेश की चादर, देश-दुनिया की अमन-सलामती की मांगी दुआ

✍ Javed Ansari 🕒 10 Jun 2026, 03:02 PM
बॉलीवुड गायक शबाब साबरी ने दरगाह साबिर पाक में पेश की चादर, देश-दुनिया की अमन-सलामती की मांगी दुआ

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


पिरान कलियर। बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शबाब साबरी ने गत रात्रि हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह पर हाजिरी देकर चादर पेश की और देश तथा विश्व में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। शिमला समर फेस्टिवल से लौटते समय उन्होंने दरगाह साबिर पाक पहुंचकर अकीदत के फूल पेश किए।

इस अवसर पर शायर अफजल मंगलोरी के साथ बातचीत में शबाब साबरी ने कहा कि उनकी दरगाह साबिर पाक में गहरी आस्था है। बचपन से ही वह अपने पिता स्वर्गीय इकबाल अफजल साबरी के साथ यहां आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी चौखट की दुआओं और आशीर्वाद की बदौलत उन्हें बॉलीवुड में पहचान और सफलता मिली है।


शबाब साबरी ने कहा कि सूफी संत किसी एक धर्म या समुदाय के लिए नहीं होते, बल्कि उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए होती हैं। उनके दरबार से बिना किसी धर्म और मजहब के भेदभाव के सभी लोगों को आध्यात्मिक शांति और रूहानी फैज प्राप्त होता है। उन्होंने दरगाह साबिर पाक को प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक शांति का केंद्र बताया। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई और प्रसिद्ध फिल्म संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी के सदस्य रहे स्वर्गीय वाजिद खान भी जब कभी इस क्षेत्र में कार्यक्रमों के लिए आते थे, तो दरगाह साबिर पाक में हाजिरी देना नहीं भूलते थे। अपने बचपन की यादें साझा करते हुए शबाब साबरी ने कहा कि उर्स के दौरान आयोजित होने वाली भव्य कव्वाली महफिलों में उनके पिता इकबाल अफजल साबरी कई-कई सप्ताह तक कलियर में टेंट लगाकर रहते थे और दरगाह से रूहानी प्रेरणा प्राप्त करते थे। उन महफिलों का संचालन अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी किया करते थे।


शबाब साबरी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। उन्होंने सिंह इज किंग, दबंग, वेलकम बैक, बोल बच्चन, एजेंट विनोद, प्रेम रतन धन पायो, वीर, जय हो और बादशाहो जैसी फिल्मों में गीत गाकर विशेष पहचान बनाई है।
इस दौरान सहारनपुर से आए एडवोकेट राव महबूब एवं समाजसेवी औसाफ गुड्डू ने बताया कि शबाब साबरी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। सहारनपुर के उद्योगपति अजय गुप्ता के आमंत्रण पर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शायर एवं उर्स कार्यक्रम समिति के संयोजक अफजल मंगलोरी, उदय कुमार मुसव्विर, विकास वशिष्ठ, बिट्टन त्यागी, इमरान देशभक्त, अफरोज टांडवी, सलाम फरीदी, तौसीफ अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)