logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा

✍ Javed Ansari 🕒 28 Jul 2026, 04:42 PM
प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद और बदले की भावना ने एक युवती की जिंदगी छीन ली। कई दिनों तक पुलिस के लिए चुनौती बने इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर प्रेमिका को झांसे में लेकर कलियर बुलाया, उसकी गला दबाकर हत्या की और शव को गंगनहर में फेंककर फरार हो गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर इस गंभीर मामले की जांच को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और मानवीय सूचना नेटवर्क की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।


24 जुलाई को दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा
24 जुलाई को ग्राम अलीपुर निवासी मोमिन पुत्र हमीद की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में उनकी पुत्री शहनुमा की हत्या के आरोप में गांव निवासी नावेद पुत्र रियासत समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआत में मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। न शव बरामद हुआ था और न ही घटनास्थल स्पष्ट था, जिससे जांच बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई थी।


रिश्तेदार के गांव में छिपा मिला आरोपी
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मंगलौर क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नावेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम अलीपुर के रूप में बताई और बाद में हत्या की बात स्वीकार कर ली।


पूछताछ में सामने आई हत्या की पूरी कहानी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका शहनुमा के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। आरोपी के अनुसार, एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। उसने आरोप लगाया कि युवती उस पर विभिन्न मामलों में फंसाने, कोर्ट में बयान देने और निजी तस्वीरों को लेकर दबाव बना रही थी, जिससे वह खुद को ब्लैकमेल महसूस कर रहा था। इसी कारण उसने हत्या की योजना बनाई।


कलियर बुलाकर की हत्या, फिर शव गंगनहर में फेंका
आरोपी कथित तौर पर शहनुमा को कलियर लेकर गया, जहां दोनों एक होटल में रुके। अगले दिन तड़के वह उसे सुनसान स्थान पर ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गंगनहर में फेंक दिया। वारदात के बाद वह गांव लौट आया और सामान्य जीवन जीने का प्रयास करता रहा।
मोबाइल और आधार कार्ड बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद कर लिया गया है। मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस ब्लाइंड मर्डर केस के सफल खुलासे में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल अरुण चमोली, कांस्टेबल विकास थापा, कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी तथा सीआईयू के कांस्टेबल वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)