logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ा प्रहार

✍ Javed Ansari 🕒 16 Jul 2026, 02:28 PM
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ा प्रहार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जिले में नशे के कारोबार और नशे में वाहन चलाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक महिला स्मैक तस्कर को 17.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जबकि ड्रिंक एंड ड्राइव एवं रैश ड्राइविंग के खिलाफ अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिलें सीज कर दीं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए जिलेभर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 15 जुलाई 2026 की शाम ग्राम दादूपुर गोविंदपुर स्थित हरिजन पुलिया के पास एक महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17.18 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह सलेमपुर क्षेत्र से स्मैक लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को बेचती थी। पुलिस ने आरोपी महिला रेनू, निवासी रानीपुर, हरिद्वार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इसी अभियान के तहत देर रात रानीपुर पुलिस ने चिन्मय चौक क्षेत्र में रैश ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो मोटरसाइकिल चालक नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते मिले, जबकि एक बाइक पर पीछे बैठा युवक भी नशे में हुड़दंग करता पाया गया।
पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मोटर वाहन अधिनियम एवं पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एचएफ डीलक्स और अपाचे मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पुत्र श्यामलाल निवासी रावली महदूद, हिमांशु पाल पुत्र लेखराज निवासी रोशनपुरी रावली महदूद तथा रोहित पुत्र टीकाराम निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई।

Comments (0)