logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दो गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 08 Oct 2026, 08:29 PM
वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दो गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर रानीपुर क्षेत्र में माहौल गरमा गया। वीडियो में दो युवक वाल्मीकि समाज के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और मामला पुलिस तक पहुंचा मामले को गंभीरता से लेते हुए रानीपुर पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल कर दोनों युवकों की पहचान की और गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वादी सत्यम पुत्र नरेश, निवासी अम्बेडकर चौक, ब्रह्मपुरी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समाज या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीडियो की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव उर्फ हैरी पुत्र अजय कुमार (21 वर्ष), निवासी रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, हाल निवासी विट्टल विहार कॉलोनी, बैरियर नंबर-6, रानीपुर, हरिद्वार तथा मोन्टी भारती पुत्र संजय भारती (23 वर्ष), निवासी पवन पुत्र कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने अथवा लोगों की भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, चौकी प्रभारी गैस प्लांट अशोक सिरसवाल, कांस्टेबल गंभीर तोमर और होमगार्ड इसम सिंह शामिल रहे।

Comments (0)