logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 29 Jul 2026, 09:57 PM
मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने मालिश के बहाने बुजुर्ग महिला-पुरुषों को झांसा देकर उनके कीमती सोने के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान हंश कुमार पुत्र कंवरभान निवासी ग्राम उल्हेड़ा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया सोने का कड़ा बरामद किया है। आरोपी देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश समेत कई क्षेत्रों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया और लगातार अभियान चलाकर आरोपी की तलाश की गई। इसी क्रम में कनखल एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उल्हेड़ा गांव जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सोने का कड़ा बरामद किया।


पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को आर.के. मिशन रोड, कनखल निवासी नरेश अरोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने खुद को मालिश करने वाला बताकर हाथ के दर्द का इलाज करने का झांसा दिया। मालिश के दौरान उसने उनके हाथ से सोने का कड़ा उतरवाया और बहते पानी से हाथ धोने के लिए भेज दिया। इसी बीच आरोपी कड़ा लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अकेले रहने वाले बुजुर्ग महिला-पुरुषों को अपना निशाना बनाता था। वह मालिश और दर्द ठीक करने का झांसा देकर उनके हाथों से सोने के कंगन, कड़े, अंगूठी, चूड़ी और गले की चेन उतरवा लेता था तथा मौका मिलते ही फरार हो जाता था। आरोपी पूर्व में भी इसी तरह के कई मामलों में जेल जा चुका है और विभिन्न जनपदों में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।


इस कार्रवाई में कनखल एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह, कांस्टेबल उमेद सिंह तथा कांस्टेबल सतेन्द्र रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई से शातिर ठग को गिरफ्तार कर मामले का सफल खुलासा किया गया।

Comments (0)