logo
Breaking News
● हरिद्वार में बिजली घर पर आधी रात हंगामा, छह नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज ● बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रोन से निगरानी, 51 लोगों पर कानूनी कार्रवाई (देखे वीडियो) ● उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ ● देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे ● एचआरडीए पर भ्रष्टाचार और दोहरे मापदंड के आरोप, सुराज सेवादल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी(देखे वीडियो) ● दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा ● अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, 2027 में जीत और लंबी उम्र की मांगी दुआ ● गन्ना विकास परिषद काशीपुर का क्षेत्रीय निरीक्षण, किसानों को योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित ● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो)
क्राइम

हरिद्वार में बिजली घर पर आधी रात हंगामा, छह नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

✍ Javed Ansari 🕒 02 Jul 2026, 04:24 PM
हरिद्वार में बिजली घर पर आधी रात हंगामा, छह नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र स्थित फाउंड्री गेट बिजली घर में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद आधी रात हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत विभाग की शिकायत पर छह नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों से अभद्रता, तोड़फोड़ और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य भी प्रभावित रहा।


विद्युत विभाग की उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अर्चना द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 28 जून की रात करीब 12 बजे मुन्ना पुत्र डॉ. सुनील, रोहित सैनी, अनिल सैनी, सरजल, अमरीष तथा उनके अन्य साथी ज्वालापुर द्वितीय स्थित फाउंड्री गेट बिजली घर पहुंचे। आरोप है कि बिजली गुल होने से नाराज़ होकर सभी ने परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की।


शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं महिला अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। इसके अलावा आरोपियों ने बिजली घर का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य बाधित हो गया।


तहरीर के मुताबिक हंगामे के दौरान बिजली घर के स्विच, कुर्सियों और अन्य सरकारी उपकरणों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही और कर्मचारियों को आपूर्ति सामान्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


एसडीओ ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे लगातार हंगामा करते रहे। हालात बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारू कराई गई।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि एसडीओ की तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)