logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

कलियर में गौकशी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर, पुलिस छापे से मचा हड़कंप..

✍ Super Admin 🕒 26 Jan 2026, 03:11 PM
कलियर में गौकशी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर, पुलिस छापे से मचा हड़कंप..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: पिरान कलियर क्षेत्र में गौकशी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कटान के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। कलियर पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 144 किलो गौमांश, पशु कटान के औजार और मांस तौलने का तराजू बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देशों के तहत जनपद में गौकशी व अवैध पशु कटान के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम मुकर्रबपुर कलियर स्थित एक मांस की दुकान पर प्रतिबंधित पशु का अवैध कटान किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक अनस कुरैशी पुत्र फारूख कुरैशी निवासी मुकर्रबपुर कलियर तथा उसका साथी रिहान कुरैशी पुत्र एहसान कुरैशी निवासी मोहल्ला मजहर हसन, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पिरान कलियर पर गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को मय माल मुकदमाती न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील दत्त पंत, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व चालक कांस्टेबल नीरज राणा शामिल रहे।

Comments (0)