logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

नाबालिका को ब्लैकमेल कर घर पर की फायरिंग, तीन आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 09 Mar 2026, 02:20 PM
नाबालिका को ब्लैकमेल कर घर पर की फायरिंग, तीन आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 7 मार्च 2026 को मुकेश उर्फ छेटा पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुराद अंसारी निवासी नसीरपुर कला, थाना पथरी अपने साथियों के साथ उनकी 17 वर्षीय नाबालिका बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था।

शिकायत के मुताबिक 7 मार्च को आरोपी अपने साथियों के साथ इमलीखेड़ा स्थित पीड़ित के घर पहुंचा और दहशत फैलाने के इरादे से देशी तमंचे से फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 48/2026 संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।


 थानाध्यक्ष पिरान कलियर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। 8 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अब्दाल शाह रोड के आगे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी मुराद अंसारी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया।


पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और क्षेत्र में गुंडागर्दी या दहशत फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
मुराद अंसारी पुत्र मुर्सलीन, निवासी नसीरपुर कला, थाना पथरी (उम्र 20 वर्ष)
दीपू सैनी पुत्र पपिन सैनी, निवासी भोवापुर चमरावल, थाना पथरी (उम्र 19 वर्ष)
सुधांशु उर्फ ढोली पुत्र अजब सिंह, निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी (उम्र 20 वर्ष)
बरामदगी
01 अवैध देशी तमंचा
01 जिंदा कारतूस
01 खोखा कारतूस
पुलिस टीम
उप निरीक्षक रविंद्र कुमार (थानाध्यक्ष पिरान कलियर), वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील दत्त पंत, उप निरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय रावत, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान और कांस्टेबल आबिद शामिल रहे।

Comments (0)