logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

प्रतिबंधित पशु कटान का काला खेल बेनकाब: कलियर पुलिस की दबिश में  150 किलो संदिग्ध मांस बरामद, महिला गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 28 May 2026, 05:59 PM
प्रतिबंधित पशु कटान का काला खेल बेनकाब: कलियर पुलिस की दबिश में  150 किलो संदिग्ध मांस बरामद, महिला गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में बकरीद से पहले प्रतिबंधित पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नागल पलूनी में चल रहे कथित प्रतिबंधित पशु कटान के काले खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो संदिग्ध मांस बरामद, प्रतिबंधित पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले हथियार और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है, जबकि सात आरोपी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा उ0नि0 शहजाद अली पुलिस टीम के साथ बकरीद पर्व को लेकर शांति व्यवस्था गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डायल 112 पर ग्राम नागल पलूनी में गौकशी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

पुलिस जैसे ही बताए गए मकान में पहुंची तो वहां 7 से 8 लोग प्रतिबंधित पशु कटान करते मिले। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई और आरोपी फरार होने लगे। हालांकि पुलिस ने एक महिला अभियुक्ता को मौके से दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से लगभग 150 किलो संदिग्ध मांस बरामद, एक छुरी और एक छोटी कुल्हाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि बकरीद के मौके पर सभी लोग मिलकर प्रतिबंधित पशु कटान कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फरार आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र सत्तार, तालिब पुत्र जमील, शम्शू पुत्र शौकत, कुर्बान पुत्र शौकत, इकबाल उर्फ लंगड़ा पुत्र यासीन, मेहरबान पुत्र नत्थू उर्फ बहरा और अफरोज उर्फ फौजी पुत्र शराफत निवासी ग्राम नागल पलूनी, कलियर के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में उ0नि0 शहजाद अली, हे0का0 संजय रावत, हे0का0 बबलू कुमार, कांस्टेबल फुरकान अली और महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे।

Comments (0)