logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

लक्सर में ‘सत्संगी बाबा’ का खूनी चेहरा बेनकाब: डॉक्टर की कार पर बरसाईं गोलियां, चेला गिरफ्तार, बाबा फरार..

✍ Super Admin 🕒 01 May 2026, 02:55 PM
लक्सर में ‘सत्संगी बाबा’ का खूनी चेहरा बेनकाब: डॉक्टर की कार पर बरसाईं गोलियां, चेला गिरफ्तार, बाबा फरार..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! लक्सर क्षेत्र में डॉक्टर की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि एक कथित “सत्संगी बाबा” ने अपने चेले के साथ मिलकर डॉक्टर की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद किया है, जबकि साजिश का मुख्य आरोपी बाबा अभी फरार है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की।

 एसपी देहात शेखर सुयाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दाबकी कलां निवासी डॉ. सुमित कुमार ने 27 अप्रैल को कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बहादराबाद स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल से लौटते समय बाडीटीप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह कोई पहली घटना नहीं थी। इससे पहले 14 अप्रैल को भी डॉक्टर की गाड़ी पर हमला किया गया था और कार के अंदर से गोली बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड यूनिट की मदद से जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी भिक्कमपुर, लक्सर के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। शुभम ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से एक कथित बाबा के संपर्क में था और उसके आश्रम में सत्संग करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोपी के अनुसार बाबा ने करीब पांच-छह महीने पहले डॉ. सुमित कुमार को रास्ते से हटाने की बात कही थी। इसके बाद 14 अप्रैल को पहली बार डॉक्टर की कार पर फायरिंग की गई और फिर 27 अप्रैल को दोबारा पीछा कर बाडीटीप के पास कार पर चार राउंड फायर किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार बाबा की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले के खुलासे के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि आखिर सत्संग की आड़ में इतनी बड़ी साजिश कैसे रची जा रही थी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी, यशवीर नेगी, चौकी इंचार्ज भिक्कमपुर, एचसी पंचम प्रकाश, कांस्टेबल गंगा, कांस्टेबल धवजवीर, एचसी मनमोहन भंडारी और कांस्टेबल महिपाल तोमर शामिल रहे।

Comments (0)