logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
विदेश

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रशासन सतर्क, सूचना देने की अपील

✍ Super Admin 🕒 05 Mar 2026, 05:27 PM
विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रशासन सतर्क, सूचना देने की अपील

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। अमेरिका–इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच विश्व स्तर पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार माध्यमों के जरिए यह जानकारी सामने आ रही है कि कई भारतीय नागरिक विदेशों के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।


इसी क्रम में प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए आवश्यक समन्वय शुरू कर दिया है। विशेष रूप से ईरान और खाड़ी देशों में निवास कर रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी को लेकर शासन और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि यदि जनपद हरिद्वार के किसी निवासी का परिजन या परिचित व्यक्ति वर्तमान में ईरान या किसी खाड़ी देश में फंसा हुआ है, तो उसके संबंध में आवश्यक जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और संबंधित व्यक्ति की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।

इसके लिए प्रशासन ने दो संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर नागरिक जानकारी दे सकते हैं।
📞 संपर्क नंबर
📱 मो. नं. – 9690226822
📱 मो. नं. – 7895905080
प्रशासन ने सभी नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक और सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक खबरों से बचें।

Comments (0)