logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

गैंगस्टर सुनील राठी गैंग पर एसटीएफ का शिकंजा — दो सक्रिय सदस्य अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार..

✍ Super Admin 🕒 27 Feb 2026, 09:31 PM
गैंगस्टर सुनील राठी गैंग पर एसटीएफ का शिकंजा — दो सक्रिय सदस्य अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून में उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

तकनीकी इनपुट पर कार्रवाई, राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तारी.....
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर सूचना मिली थी कि राठी गैंग के सदस्य दून क्षेत्र में सक्रिय हैं। 26 फरवरी को राजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से भानू चौधरी (निवासी सहारनपुर) और पारस (निवासी मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी बड़े गैंग से जुड़ा रहा आरोपी.....
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पारस पहले मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का शूटर रह चुका है। दोनों की मौत के बाद वह सुनील राठी गैंग से जुड़ गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हरिद्वार और देहरादून की विवादित व बेशकीमती जमीनों में हस्तक्षेप कर राठी के नाम पर उगाही कर रहे थे।

जेल में बंद राठी से संपर्क के सबूत.....
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पारस का जेल में बंद सुनील राठी से लगातार संपर्क था। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध जानकारियां मिली हैं। पुलिस को हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका के संकेत भी मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।

गैंग नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस.....
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि राज्य में सक्रिय अपराधियों और बाहरी संदिग्ध तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, नेटवर्क और संभावित घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम.....
इस ऑपरेशन में निरीक्षक अबुल कलाम, उपनिरीक्षक विद्यादत्त जोशी, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, अपर उपनिरीक्षक मनोज बेनीवाल, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, वृजेन्द्र चौहान, सुधीर केसला, कांस्टेबल मोहन असवाल सहित थाना राजपुर के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाईं और कांस्टेबल रोबिन रमोला की अहम भूमिका रही।

Comments (0)