logo
Breaking News
● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित ● पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच ● हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो) ● महादेव मंदिर डबल मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी की रंजिश में दो साधुओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार ● 758वें उर्स/मेला-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन ने कसी कमर
क्राइम

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

✍ Super Admin 🕒 06 Apr 2026, 02:58 PM
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चारों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद ये वाहन नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे जाते थे और बाद में राह चलते लोगों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिए जाते थे।
यह कार्रवाई 5 अप्रैल 2026 को सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जब पुलिस टीम ने नहर पटरी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्रों से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस मामले में पहले भी उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से विभिन्न तिथियों में ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर इस पूरे गिरोह का खुलासा किया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Comments (0)