logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

पेशेवर जमानती गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 26 Mar 2026, 04:05 PM
पेशेवर जमानती गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेशेवर जमानती गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग फर्जी दस्तावेजों और झूठे शपथपत्रों के जरिए अदालत से जमानत दिलाने का संगठित खेल चला रहा था।


पुलिस जानकारी के अनुसार, CJM कोर्ट रोशनाबाद में जमानत के दौरान न्यायालय को गुमराह करने और फर्जी शपथपत्र प्रस्तुत करने के मामले में 23 मार्च 2026 को थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों—कमलेश, उज्ज्वल और नरेश—को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने 26 मार्च 2026 को गैंग के मास्टरमाइंड सरफराज और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर कोर्ट में लंबित एक मामले में फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत हासिल की थी।


जांच में यह भी सामने आया कि जमानत में इस्तेमाल किए गए जमीन के कागजात किसी अन्य व्यक्ति के थे, जिसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। आरोपियों ने झूठे साक्ष्य और शपथपत्र के जरिए न्यायालय को गुमराह किया।


पुलिस ने सरफराज के कब्जे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पहले जेल भेजे जा चुके आरोपियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जो इस पूरे फर्जीवाड़े के नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
सरफराज पुत्र उमरदराज, निवासी मोहल्ला चौहनान, कोतवाली ज्वालापुर
सतीश पुत्र यशपाल, निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना पथरी

Comments (0)