logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

कलियर में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई, सटोरिया सहित 4 लोग दबोचे

✍ Super Admin 🕒 12 Mar 2026, 05:21 PM
कलियर में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई, सटोरिया सहित 4 लोग दबोचे

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 पिरान कलियर:  थाना पिरान कलियर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में एक सटोरिये सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


पहले मामले में पुलिस को सूचना मिली कि हज हाउस पार्किंग के पास एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से अनस मलिक (19 वर्ष) पुत्र सब्बू उर्फ शकील निवासी वार्ड नंबर-1 पिरान कलियर को सट्टा खेलाते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा डायरी, पेन और कुल 1820 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 53/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


वहीं दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि रहमतपुर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर कुछ युवक सेल्समैन से विवाद कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर हंगामा और अभद्रता करने लगे। इसके बाद पुलिस ने राजीव कुमार (20 वर्ष) निवासी रहमतपुर, अंकित कुमार (22 वर्ष) निवासी शेखपुरा हरिजन बस्ती बेहट जिला सहारनपुर और राहुल कुमार (30 वर्ष) निवासी रहमतपुर को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में व0उ0नि0 सुनील दत्त पंत, हे0का0 रविन्द्र बालियान, का0 जितेन्द्र रावत, हो0गा0 अंकित कुमार, का0 प्रकाश मनराल और हो0गा0 राजेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Comments (0)