logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

"अपहरण कर मासूम से भीख मंगवाने की साजिश फेल — पुलिस के जाल में फंसा आरोपी, बच्ची पहले ही हो चुकी सुरक्षित बरामद..

✍ Super Admin 🕒 23 Feb 2026, 03:48 PM
"अपहरण कर मासूम से भीख मंगवाने की साजिश फेल — पुलिस के जाल में फंसा आरोपी, बच्ची पहले ही हो चुकी सुरक्षित बरामद..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: दो वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था, जबकि मुख्य आरोपी को बाद में दबोचकर जेल भेज दिया गया।

बताया गया कि तुलसी चौक क्षेत्र में फुटपाथ पर सो रही मासूम बच्ची को एक युवक उठाकर फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कई पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया और पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के साथ तकनीकी जांच का सहारा लेते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। व्यापक तलाश अभियान के दौरान 20 फरवरी को देवपुरा क्षेत्र स्थित ऋषिकुल तिराहे के पास बच्ची लावारिस हालत में सुरक्षित बरामद हुई। इसके बाद बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच में किसी प्रकार की आपराधिक पुष्टि नहीं हुई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान रवि कुमार (28 वर्ष), निवासी ज्वालापुर के रूप में की। पुलिस ने लगातार दबिश देकर मायापुर क्षेत्र में श्रीराम घाट के सामने नहर पटरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और बच्ची को दूसरे शहर ले जाकर उससे भीख मंगवाकर पैसे कमाने की योजना बना रहा था। हालांकि ऋषिकुल तिराहे पर पुलिस की सख्त चेकिंग देखकर वह घबरा गया और बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)