logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

Manglaur:- मर्यादा की लकीर लांघ गया डॉक्टर, इलाज की आड़ में छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे..

✍ Super Admin 🕒 04 Feb 2026, 04:47 PM
Manglaur:- मर्यादा की लकीर लांघ गया डॉक्टर, इलाज की आड़ में छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: इलाज के नाम पर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला अपराधों को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देशों पर मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।


मामला कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि डॉ. रिजवान ने उनकी पुत्री के इलाज के दौरान अभद्रता और छेड़छाड़ की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


गिरफ्तार अभियुक्त....
डॉ. रिजवान पुत्र जबिर,
निवासी ग्राम मुख्याली खुर्द,
थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
गिरफ्तारी टीम.....
उप निरीक्षक मनसा ध्यानी,
कांस्टेबल पप्पू कश्यप,
होमगार्ड मेनपाल

Comments (0)