logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

कुंभ मेले से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, हरकी पैड़ी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों पर मुकदमा दर्ज

✍ Super Admin 🕒 24 Mar 2026, 04:50 PM
कुंभ मेले से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, हरकी पैड़ी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों पर मुकदमा दर्ज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: कुंभ मेले से पहले कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 20 भिक्षुकों के खिलाफ कार्रवाई की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। अभियान के दौरान हरकी पैड़ी घाटों पर आने-जाने वाले यात्रियों से जबरन भीख मांगने और बदसलूकी करने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 20 भिक्षुकों को चिन्हित किया गया।


पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तीर्थस्थल की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी—
प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर गवाड़ी, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल सहित कांस्टेबल मान सिंह, भूपेंद्र गिरी, खूशी राम, नितिन रावत और रमेश ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति यात्रियों को परेशान करता हुआ पाया जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Comments (0)