logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
यात्रा-पर्यटन

विधायक उमेश कुमार और मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा शुरू

✍ Super Admin 🕒 03 Jun 2026, 02:59 PM
विधायक उमेश कुमार और मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी, रुड़की-दल्लावाला बस सेवा शुरू

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। रुड़की से दल्लावाला तक नई बस सेवा का बुधवार को शुभारंभ कर दिया गया। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस नई सेवा से रुड़की, ढंढेरा, लंढोरा तथा लक्सर मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मार्ग पर बस सेवा संचालित करने की मांग की जा रही थी। बुधवार को आयोजित शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बस रवाना होने के बाद परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक उमेश कुमार स्वयं बस में सवार हुए तथा मिलिट्री चौराहे तक सफर कर यात्रियों से संवाद भी किया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर और सुलभ परिवहन सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिवहन सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि रुड़की-दल्लावाला बस सेवा क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस रूट से जुड़े दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें अब निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

नई बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ग्रामीण यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Comments (0)