logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

फर्जी पहचान से जमीन रजिस्ट्री का खेल उजागर, आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 22 Mar 2026, 03:51 PM
फर्जी पहचान से जमीन रजिस्ट्री का खेल उजागर, आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की ।कोतवाली रुड़की पुलिस ने फर्जी पहचान के जरिए जमीन की रजिस्ट्री कर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी खुद को “इस्लाम” बताकर लोगों को झांसे में लेकर जमीन बेचने का खेल कर रहा था, जबकि उसकी असली पहचान पिंकू उर्फ अजय कुमार के रूप में सामने आई।

मामले की शुरुआत 19 दिसंबर 2024 को हुई, जब सराय ज्वालापुर निवासी संजीव कुमार ने रणवीर और इस्लाम नाम के व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों और गलत पहचान के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कर आर्थिक ठगी की।


पुलिस द्वारा की गई गहन विवेचना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि “इस्लाम” नाम से जमीन बेचने वाला व्यक्ति दरअसल पिंकू उर्फ अजय कुमार है, जिसने सुनियोजित तरीके से अपनी पहचान छिपाकर इस ठगी को अंजाम दिया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी भारतीय दंड संहिता को शामिल कर आरोपों को और गंभीर बना दिया।


लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 21 मार्च 2026 को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सभी आवश्यक साक्ष्यों के साथ माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आरोपी का विवरण:
पिंकू उर्फ अजय कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी पीतपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
👮 पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कांस्टेबल अनिल चौहान और कांस्टेबल राजेश देवरानी की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी जांच की जा रही है और इस तरह के फर्जीवाड़े पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)