logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

कोतवाली मंगलौर: साइबर ठगी के ₹50,000 लौटाकर हरिद्वार पुलिस ने पेश की मिसाल

✍ Super Admin 🕒 24 Feb 2026, 03:33 PM
कोतवाली मंगलौर: साइबर ठगी के ₹50,000 लौटाकर हरिद्वार पुलिस ने पेश की मिसाल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच कोतवाली मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को उसके ठगी के ₹50,000 वापस दिलाकर भरोसे की नई मिसाल कायम की है। यह सफलता नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की सक्रियता और सजगता का परिणाम है।


ऐसे हुआ ऑनलाइन फ्रॉड
 पंकज कुमार ने बताया कि पीएफ चालान प्रेषित करने के बाद ₹50,000 की ऑनलाइन ठगी हो गई। रकम संदिग्ध तरीके से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली गई।


त्वरित कार्रवाई से बची रकम
सूचना मिलते ही कोतवाली मंगलौर में नियुक्त कांस्टेबल ज़फर हुसैन ने बिना देरी किए संबंधित बैंक/एजेंसी से पत्राचार कर संदिग्ध खाते को तत्काल फ्रीज़ कराया। तकनीकी समन्वय और समयबद्ध प्रयासों के चलते 24.02.2026 को पूरी ₹50,000 की धनराशि सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पीड़ित ने जताया आभार


रकम वापस मिलने पर पीड़ित पंकज कुमार ने उत्तराखंड पुलिस और मंगलौर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई ने उनकी मेहनत की कमाई को बचा लिया।


हरिद्वार पुलिस की अपील
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
लॉटरी, इनाम या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं।
अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Comments (0)