logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
धर्म

जिलानी बाबा का 16वां उर्स अकीदत के साथ संपन्न, दरगाह पर उमड़ा जनसैलाब

✍ Super Admin 🕒 05 Apr 2026, 08:02 PM
जिलानी बाबा का 16वां उर्स अकीदत के साथ संपन्न, दरगाह पर उमड़ा जनसैलाब

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


कलियर। साबिर-ए-पाक रह. के खास खादिम हजरत बाबा गुलाम शाह जिलानी साबरी चिश्ती का 16वां उर्स मुबारक इस वर्ष पूरे अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। हज कमेटी के पीछे स्थित उनकी दरगाह पर आयोजित इस उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों सूफी-संत और अकीदतमंदों ने शिरकत की।
3 अप्रैल से शुरू हुआ उर्स कार्यक्रम शनिवार को अपने समापन पर पहुंचा। इस दौरान बाद नमाज-ए-मगरिब गुस्ल की रस्म अदा की गई, जिसके बाद नात-ए-पाक की तिलावत और कुल शरीफ की रस्म पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुई।


देर रात हजरत बाबा के खलीफा सूफी मौ. राशिद साबरी की खानगाह पर कुल शरीफ के साथ मेहफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीरजादा परिवार के शाह यावर मियां की सरपरस्ती में आयोजित हुआ, जहां देश की अमन-शांति और खुशहाली के लिए खास दुआएं कराई गईं।


शाह यावर मियां ने कहा कि बाबाजी का उर्स न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम भी देता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मुरादाबाद और बरेली सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद यहां पहुंचे और दुआओं का फैज हासिल किया।
वहीं सूफी मौ. राशिद साबरी ने कहा कि उर्स में उमड़ी भीड़ और रौनक यह साबित करती है कि उनके पीर-ओ-मुर्शिद आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने बताया कि सभी खलीफाओं ने मिलकर उर्स की तमाम रस्मों को पूरे अदब और एहतराम के साथ अंजाम दिया।


उर्स के दौरान लंगर का भी विशेष इंतजाम किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सूफी शफीक साबरी, मनव्वर साबरी, नोमी प्रधान, शम्स अली, अनवर खान, फिरोज खान, मुस्तकीम बाबा, वरिष्ठ पत्रकार आसिफ अली, रियाज कुरैशी, अब्दुल समद साबरी, हाफिज उस्मान, सूफी यासीन साबरी चिश्ती, हैदर अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments (0)