logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

Haridwar:- राशन डीलर से ₹50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए जिला पूर्ति अधिकारी, दफ्तर में ही सहायक संग विजिलेंस का ‘स्टिंग ऑपरेशन’..

✍ Super Admin 🕒 16 Jan 2026, 09:54 PM
Haridwar:- राशन डीलर से ₹50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए जिला पूर्ति अधिकारी, दफ्तर में ही सहायक संग विजिलेंस का ‘स्टिंग ऑपरेशन’..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! सरकारी महकमे के भीतर चल रही रिश्वतखोरी की एक और परत उस वक्त खुल गई, जब देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय में ही की गई, जिससे प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई।

सूत्रों के मुताबिक, एक राशन डीलर से किसी लंबित कार्य के निस्तारण के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही थी। डीलर लगातार दबाव और अवैध मांग से परेशान था, जिसके बाद उसने विजिलेंस विभाग का दरवाजा खटखटाया। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी रणनीति के साथ जाल बिछाया। तय समय पर जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, टीम ने मौके पर ही अधिकारी और उसके सहायक को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम अब जमीन पर असर दिखा रही है।

Comments (0)