logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

हरिद्वार: सिडकुल में महिला से कुंडल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

✍ Super Admin 🕒 02 Apr 2026, 03:35 PM
हरिद्वार: सिडकुल में महिला से कुंडल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में महिला से सोने के कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के “ज़ीरो टॉलरेंस” के स्पष्ट निर्देशों के तहत सिडकुल पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और सटीक सुरागरसी के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को रोशनाबाद निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए। इस मामले में थाना सिडकुल पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। लगातार की गई सुरागरसी के बाद 1 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर दबोच लिया गया।

 पकड़े गए आरोपी की पहचान नसीम मलिक (32 वर्ष) निवासी गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) और लूटे गए सोने के कुंडल बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दो शादियां होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब थी, जिसके चलते उसने यह अपराध किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के शिकंजे से बच पाना नामुमकिन है।

Comments (0)