logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार में 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 17 Apr 2026, 04:11 PM
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन प्रहार में 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू समेत तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्तियों और गैंगस्टरों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।


दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर रोह नदी पुल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।


पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एक आपराधिक गैंग से जुड़े हैं, जिनमें मुख्य आरोपी भूरा उर्फ बबलू गैंग लीडर है। यह पहले भी वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
भूरा उर्फ बबलू पुत्र बाबू (गैंग लीडर)
इकलाख पुत्र निसार
राशिद पुत्र नाजिर
(सभी निवासी इब्राहिमपुर, पथरी)
मुकदमा दर्ज
मुकदमा अपराध संख्या: 166/2026
धारा: 2/3 गैंगस्टर अधिनियम
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना पथरी की टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक बबलू चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments (0)