logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

हरिद्वार स्टेशन पर टिकट कंफर्म कराने का झांसा, ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब — दो आरोपी गिरफ्तार..

✍ Super Admin 🕒 27 Feb 2026, 07:19 PM
हरिद्वार स्टेशन पर टिकट कंफर्म कराने का झांसा, ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब — दो आरोपी गिरफ्तार..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: रेलवे स्टेशन पर भोले-भाले यात्रियों को टिकट कंफर्म कराने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जीआरपी हरिद्वार ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरोह खासतौर पर बिहार, झारखंड और ग्रामीण इलाकों से आने वाले मजदूर वर्ग के यात्रियों को निशाना बनाता था। अरुणा भारती ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है।

ऐसे रचते थे ठगी का जाल.....
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशन पर बिहार की बोली में यात्रियों से बातचीत कर उनसे दोस्ती गांठते थे। इसके बाद खुद को टीटी का रिश्तेदार बताते हुए टिकट कंफर्म कराने का भरोसा दिलाते थे। विश्वास जमाने के लिए पीड़ितों को स्टेशन मास्टर कार्यालय या रेलवे अधिकारियों के विश्रामगृह के आसपास ले जाया जाता था।
इसके बाद आरोपी मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम या यूपीआई पिन और नकदी लेकर यह कहकर चले जाते थे कि कुछ ही समय में टिकट कंफर्म कर देंगे। बाहर जाकर वे खातों से रकम निकालकर फरार हो जाते थे।

बिहार के यात्रियों से ठगी, मुकदमा दर्ज....
22 फरवरी को बिहार के सहरसा निवासी मनीष और उनके साथी अनिल शाह हरिद्वार स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास आरोपियों ने टिकट कंफर्म कराने के नाम पर उनका मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी ठग ली। पिन की जानकारी लेकर बैंक खाते से भी रकम निकाल ली गई।

मामले में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रामकिशोर यादव और हंसलाल महतो (दोनों निवासी सीतामढ़ी, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

शातिर अंदाज में काम करता था गिरोह......
गिरोह का एक सदस्य यात्रियों की पहचान करता था, जबकि दूसरा खुद को रेलवे कर्मचारी का रिश्तेदार बताकर भरोसा जीतता था। योजना के तहत यात्रियों को रेलवे कार्यालयों के पास ले जाकर उनसे सामान और नकदी हड़प ली जाती थी।

बरामदगी.....
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सैमसंग मोबाइल फोन, मनीष शाह और अनिल शाह के दो आधार कार्ड तथा 5200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस टीम को मिली सराहना....
कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक प्रीति कर्णवाल, एएसआई श्याम दास, हेड कांस्टेबल पृथ्वी नेगी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसपी जीआरपी ने कहा कि स्टेशन परिसर में सक्रिय अन्य संदिग्धों को भी चिन्हित किया जा रहा है और ठगी के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यात्रियों के लिए जीआरपी की अपील.....
जीआरपी ने यात्रियों से टिकट केवल अधिकृत काउंटर या आधिकारिक माध्यम से ही कराने, किसी अनजान व्यक्ति को मोबाइल या पिन कोड न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Comments (0)