logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

“डिलीवरी बॉय को बनाया निशाना! पत्रकार बनकर धमकी और रंगदारी का सनसनीखेज मामला” पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा..

✍ Super Admin 🕒 27 Mar 2026, 08:19 PM
“डिलीवरी बॉय को बनाया निशाना! पत्रकार बनकर धमकी और रंगदारी का सनसनीखेज मामला” पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: शहर में फर्जी मीडियाकर्मी बनकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैस एजेंसी के एक डिलीवरी कर्मी को रास्ते में रोककर पहले धमकाया गया और फिर एजेंसी तक पीछा करते हुए उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक धनपुरा निवासी अमृत कुमार, सिंहद्वार स्थित पुष्पक गैस सर्विस में डिलीवरी का काम करता है। शुक्रवार को वह आर्यनगर क्षेत्र के संतोष विहार में गैस सिलेंडर की सप्लाई देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक महिला सहित तीन लोगों ने उसकी बाइक रुकवा ली और चाबी निकाल ली। आरोप है कि तीनों ने खुद को पत्रकार बताते हुए सिलेंडर की जांच और वजन कराने की बात कही और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपियों से पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वे भड़क गए और उसे धमकाने लगे। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने दफ्तर पहुंचा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए एजेंसी तक जा पहुंचे। वहां उन्होंने उस पर दबाव बनाते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

डिलीवरी कर्मी ने रकम देने से साफ इनकार कर दिया और तत्काल अपने अधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देवम मेहता, अर्चना ढींगरा और विश्वास सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी राह चलते लोगों और कामगारों से वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)