logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
मनोरंजन

फीता काटकर अभिनेता बृजेंद्र काला ने किया 'The Manor Resorts' का भव्य उद्घाटन

✍ Super Admin 🕒 14 Jan 2026, 01:36 PM
फीता काटकर अभिनेता बृजेंद्र काला ने किया 'The Manor Resorts' का भव्य उद्घाटन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर नवनिर्मित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ का उद्घाटन बुधवार देर शाम प्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता बृजेंद्र काला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 'The Manor Resorts' के फाउंडर और गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर एवं सेलिब्रिटी मैनेजर कुंवर शाहिद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसाय जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।

अभिनेता बृजेंद्र काला अपने करीबी मित्र कुंवर शाहिद के आमंत्रण पर खास तौर पर मुंबई से रुड़की पहुंचे। रिसॉर्ट पहुंचने पर मुजीब मालिक और शोएब मालिक ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उनके आगमन पर खुशी जताई। इसके बाद रिसॉर्ट प्रबंधन की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

समाजसेवी एवं रोटेरियन मुजीब मालिक ने कहा कि गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर कुंवर शाहिद हमेशा कुछ नया और अलग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पूर्व में भी कई सफल आयोजनों के माध्यम से माइलस्टोन स्थापित किए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ रुड़की के लोगों को एक प्रीमियम और यादगार अनुभव प्रदान करेगा।


वहीं शोएब मालिक ने कहा कि अब तक शहरवासियों को फैमिली टाइम और निजी समारोहों के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश या मसूरी जाना पड़ता था, जिसमें समय और खर्च दोनों अधिक होते थे। लेकिन अब ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ के खुलने से रुड़की के लोगों को अपने ही शहर में यह सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने इस नए प्रोजेक्ट के लिए कुंवर शाहिद को दिल से मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर अभिनेता बृजेंद्र काला ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें रुड़की आकर यहां के लोगों से मिलकर बेहद अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं हुआ कि वे पहली बार इस शहर में आए हैं, बल्कि ऐसा लगा मानो उनका इस शहर से वर्षों पुराना नाता हो। उन्होंने ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ को एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट बताते हुए इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अभिनेता बृजेंद्र काला ने कुंवर शाहिद और गैलेक्सी इवेंट्स की पूरी टीम के साथ केक काटकर इस सफल आयोजन का जश्न मनाया और सभी को इस नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर कुंवर शाहिद ने ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस रिसॉर्ट में एक शानदार विला और लगभग 7 बीघा में फैला लश ग्रीन लॉन उपलब्ध है, जहां हल्दी, मेहंदी, संगीत, कॉकटेल पार्टी, रिसेप्शन और अन्य निजी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब शहरवासियों को ऐसे आयोजनों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सभी आधुनिक सुविधाएं उन्हें रुड़की-हरिद्वार रोड स्थित इसी रिसॉर्ट में मिलेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी गर्मियों की छुट्टियों से पहले रिसॉर्ट परिसर में स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। कुंवर शाहिद ने वादा किया कि ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ रुड़की के बैंक्वेट कल्चर को पूरी तरह नया रूप देगा, क्योंकि यहां हर इवेंट के लिए अलग और कस्टमाइज्ड वेन्यू डिजाइनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक बैंक्वेट हॉल में जहां एक जैसा फिक्स्ड सेटअप होता है, वहीं ‘द मैनर रिसॉर्ट्स’ हर आयोजन को खास और यूनिक बनाएगा।

इस उद्घाटन समारोह में कुंवर शाहिद, मुजीब मालिक, शोएब मालिक, फराह मालिक, राशिद अहमद, हैदर उर्फ आसिफ अली, सुहैल खान, बिलाल खान, रवि वर्मा, देवेंद्र वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।

Comments (0)