logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

कोरोना की पैरोल पर निकला चोर, छह साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार दबोचा गया..

✍ Super Admin 🕒 26 Jan 2026, 08:44 PM
कोरोना की पैरोल पर निकला चोर, छह साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार दबोचा गया..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून:- कोरोना महामारी के दौरान 90 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया चोरी का आरोपी करीब छह वर्षों तक कानून की पकड़ से बाहर रहा। आखिरकार देहरादून पुलिस ने उसकी लंबी फरारी का अंत कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अरुण चौधरी पुत्र डालचंद वर्ष 2020 में चोरी के एक मामले में जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध था। कोविड-19 के दौरान शासनादेश के तहत उसे 90 दिन की अंतरिम पैरोल दी गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी न तो जेल में वापस लौटा और न ही न्यायालय से जमानत कराई। इसके बाद वह भूमिगत हो गया।

लगातार गैरहाजिरी को गंभीर मानते हुए न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए। एसएसपी अजय सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की।

पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था और पहचान छुपाकर रह रहा था। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण चौधरी पुत्र डालचंद निवासी ग्राम ढाकिन, थाना पलिया कला, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक पी.डी. भट्ट (थानाध्यक्ष सेलाकुई), अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज शुक्ला एवं कांस्टेबल जितेंद्र (एसओजी देहात) शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

Comments (0)