logo
Breaking News
● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश
धर्म

दाबकी कला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, विधायक उमेश कुमार ने कराई मंदिर स्थापना

✍ Super Admin 🕒 19 Apr 2026, 06:05 PM
दाबकी कला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, विधायक उमेश कुमार ने कराई मंदिर स्थापना

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर खानपुर विधानसभा क्षेत्र के दाबकी कला गांव में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपने निजी खर्च से भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य रोड शो से हुई, जिसमें सजी-धजी आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और “जय परशुराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

मंदिर स्थापना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था भी देखने लायक रही।

इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विधायक उमेश कुमार शर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्य न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और विकास की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जनहित और सांस्कृतिक कार्यों को प्राथमिकता दें, तो विकास की नई दिशा तय की जा सकती है।

Comments (0)