logo
Breaking News
● 'अघोरा' यूट्यूब चैनल से बिछाया ठगी का जाल, तंत्र-मंत्र के नाम पर 4.60 लाख की ठगी, 12 घंटे में तीन गिरफ्तार ● पेपर लीक के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग (देखे वीडियो) ● भाई ने भाई को मारी गोली, प्रधान पति पर फायरिंग का आरोप ● रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ा प्रहार ● जलभराव वाले गन्ना क्षेत्रों का एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए जल निकासी के निर्देश ● "धामी सरकार को भीम आर्मी का अल्टीमेटम: भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो!" ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म व लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में किसानों संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिक खेती पर दिया गया जोर ● रुड़की: झूठी हत्या की पटकथा का पर्दाफाश, बेगुनाहों को फंसाने की साजिश नाकाम; मृतक के साथी ही निकले आरोपी ● सनसनी: प्रेमी संग निकली किशोरी को नशेड़ियों ने रास्ते में रोका, प्रेमी की पिटाई कर दौड़ाया, किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप.. ● चेकिंग से बचने की कोशिश में मची तबाही, बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, सिपाही घायल..(देखे वीडियो) ● धनोरी इंटर कॉलेज विवाद फिर गरमाया, डीएम-एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग ● हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS एक्ट में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार ● कांवड़ मेला-2026: सुरक्षा और सेवा के डबल मिशन पर हरिद्वार पुलिस, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी (देखे वीडियो)
क्राइम

रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश

✍ Javed Ansari 🕒 17 Jul 2026, 01:22 PM
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। हरिद्वार जनपद के रुड़की स्थित मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नारसन चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

तीन वर्षों से गांव में रह रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक (पहचान गोपनीय रखते हुए काल्पनिक नाम कमल) मूल रूप से ज्वालापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से अपनी नानी के गांव में उनके घर के समीप किराये के मकान में रह रहा था।

रात में घर पहुंचकर दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात युवक शराब के नशे में अपनी नानी के घर पहुंचा। उस समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, जबकि 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला अलग कमरे में विश्राम कर रही थीं। आरोप है कि युवक उनके कमरे में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास
आरोप है कि जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। गला दबने से महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान कुछ आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और कमरे की ओर पहुंचे।

परिजनों ने मौके पर दबोचा आरोपी
कमरे में पहुंचने पर परिजनों ने आरोपी को संदिग्ध परिस्थिति में देखा। घटना की जानकारी होते ही परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।


मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गांव में आक्रोश, रिश्तों पर लगा कलंक
95 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस कथित घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Comments (0)