logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 30 Jun 2026, 03:43 PM
बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में हाल ही में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और छतों से पथराव की घटना के बाद हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने गांव में ड्रोन कैमरे से निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान छतों पर रखे ईंट-पत्थरों को हटवाया गया और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में नौ लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में चल रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले बोडाहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान छतों से एक-दूसरे पर पथराव किया गया था। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे भी दर्ज हैं, जिसके बाद गांव में लगातार पुलिस की नजर बनी हुई है।


थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ड्रोन कैमरे के साथ गांव पहुंची और छतों का निरीक्षण किया। जिन मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर रखे मिले, उन्हें तुरंत हटवाया गया। पुलिस ने लोगों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी की छत पर अनावश्यक रूप से ईंट-पत्थर पाए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग आपसी कहासुनी और विवाद करते मिले। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद माहौल शांत नहीं होने पर संभावित शांति भंग की आशंका को देखते हुए कुल नौ लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।


कार्रवाई में शामिल लोग:
प्रथम पक्ष से गुलजार और मुजमिल, जबकि दूसरे पक्ष से असगर, सुभान, अफसान, रहीश, फरमान, नदीम और अकबर के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी बोडाहेड़ी गांव, थाना पथरी क्षेत्र के निवासी हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम:
इस अभियान में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर और कांस्टेबल रविन्द्र शामिल रहे।

Comments (0)