logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

हरिद्वार में नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के चार आरोपी गिरफ्तार, ₹84,500 की फर्जी करेंसी बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 06 Jul 2026, 03:21 PM
हरिद्वार में नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के चार आरोपी गिरफ्तार, ₹84,500 की फर्जी करेंसी बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में नकली नोटों के जरिए लोगों को ठगने की साजिश पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹500 के 169 नकली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत ₹84,500 बताई गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ₹20 हजार देकर ₹1 लाख की नकली करेंसी खरीदी थी और उसे हरिद्वार के बाजारों में असली नोटों की तरह चलाने पहुंचे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियां भी पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जनपद में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नकली नोटों की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस की टीम बीती रात मेला अस्पताल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चार युवक पुलिस को देखकर घबराकर वापस मुड़े और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर बिल्केश्वर तिराहे से टिबड़ी तिराहे के बीच चारों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से ₹500 के 169 नकली नोट बरामद हुए, जिसके बाद सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर के एक व्यक्ति से ₹20 हजार देकर ₹500 के 200 नकली नोट खरीदे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हरिद्वार पहुंचने के बाद कुछ नकली नोटों से बाजार में खरीदारी भी की गई। पुलिस अब उन दुकानों और स्थानों की पहचान कर रही है, जहां इन फर्जी नोटों का इस्तेमाल किया गया।


पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही नकली नोटों की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम गठित कर मुख्य सप्लायर की तलाश तेज कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह, निवासी गीता दावा, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
टिंकू पुत्र सरजीत सिंह, निवासी गीता दावा, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार, निवासी अरोड़ी मोहल्ला, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी अरोड़ी मोहल्ला, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सचिन सिंह, कांस्टेबल सचिन पाण्डेय एवं कांस्टेबल नवीन जोशी।

Comments (0)