logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

72 घंटे में बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 10 Jun 2026, 01:07 PM
72 घंटे में बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार/कनखल। हरिद्वार पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी एवं मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के चंगुल से कनखल क्षेत्र से अपहृत तीन वर्षीय मासूम बच्ची राधिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ के दौरान दिल्ली से चोरी किए गए एक अन्य बच्चे को भी उत्तर प्रदेश के बदायूं से सुरक्षित बरामद किया गया है।


एसएसपी नवनीत सिंह ने इस सफलता को हरिद्वार पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि पुलिस ने एक मां से किया अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की सकुशल बरामदगी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी और पूरे मामले की वह स्वयं लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जिनकी लगातार मेहनत से यह सफलता मिली।


जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 को बैरागी कैंप स्थित झुग्गी-झोपड़ी निवासी विनोद सोलंकी ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री राधिका के अपहरण की सूचना कोतवाली कनखल पुलिस को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। शुरुआती जांच में  फिरौती की संभावना कम होने पर पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह और पुरानी रंजिश के पहलुओं पर जांच शुरू की पुलिस ने डिजिटल और मैनुअल दोनों स्तरों पर व्यापक जांच करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डंप डाटा का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सोशल मीडिया की मदद से भी संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंचने में सफल रही।


जांच के दौरान पुलिस ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से घबराए गिरोह के अन्य सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था गिरोह
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह निसंतान दंपतियों को बच्चों की बिक्री करता था। चोरी किए गए बच्चों की कीमत दो से पांच लाख रुपये तक तय की जाती थी। गिरोह में बच्चों का अपहरण करने, उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, ग्राहक तलाशने और फर्जी अभिभावक बनकर सौदा करने तक का पूरा नेटवर्क सक्रिय था।


पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कार्तिक नाम के करीब डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण किया था। बाद में उसे डेढ़ लाख रुपये में उत्तर प्रदेश के बदायूं में बेच दिया गया। हरिद्वार पुलिस ने उक्त बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है और मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।


आकिल और प्रीति तय करते थे बच्चों की कीमत
जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना मोहम्मद आकिल और महिला आरोपी प्रीति शर्मा बच्चों की कीमत तय करने और उन्हें अपना या अनाथ बताकर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ-साथ मानव तस्करी की धाराएं भी बढ़ाई हैं।
गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद आकिल, नसीमा, जुल्फिकार, धर्मेंद्र कुमार, प्रीति शर्मा तथा शिवा सिंह उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के तार उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड तक फैले होने की जानकारी मिली है।
बरामदगी
तीन वर्षीय मासूम बच्ची राधिका
डेढ़ वर्षीय बच्चा कार्तिक
इन टीमों ने निभाई अहम भूमिका
कोतवाली कनखल पुलिस, सीआईयू हरिद्वार तथा एएचटीयू की संयुक्त टीम ने लगातार 72 घंटे तक अभियान चलाकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों और जवानों की सतर्कता एवं समन्वय के चलते दो मासूम बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया जा सका।

Comments (0)