logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

✍ Javed Ansari 🕒 24 Jul 2026, 02:08 PM
₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पथरी पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्क निगरानी और लगातार की जा रही तलाश के चलते वह गिरफ्त में आ गया। मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।


एसएसपी के निर्देश पर चल रहा था विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पथरी पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

कटारपुर मार्ग से दबोचा गया आरोपी
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कटारपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। नाम-पता सत्यापित करने पर उसकी पहचान मुकदमे में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को एक महिला ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की, दुष्कर्म किया, जान से मारने की धमकी दी तथा उसके कान के कुंडल लूट लिए। शिकायत के आधार पर थाना पथरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी सुधीर उर्फ लक्की फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।


गिरफ्तार आरोपी का परिचय
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन
कांस्टेबल नारायण सिंह
कांस्टेबल राकेश नेगी

Comments (0)