अवैध स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक देहात एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निर्देशन में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर श्री द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 21 जून 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा क्षेत्र से अंकुश पुत्र फकीरचंद (22 वर्ष) निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

नशे की लत और अधिक कमाई की चाह में बना तस्कर
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है, लेकिन नशे की लत और व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए स्मैक की तस्करी करने लगा। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक एकत्रित करता था और बाद में उसे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 131/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1-श्री द्विव्येश उपाध्याय प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर ।
2-उ0नि0 शहजाद अली थाना कोतवाली पिरान कलियर।
3-हे0का0 इससार थाना कोतवाली पिरान कलियर ।
4-हे0का0 336 सोनू कुमार कोतवाली पिरान कलियर जिला हरिद्वार ।
बरामदगी
18.50 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य: ₹4,62,000
पिरान कलियर पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।