logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

मां के भरोसे पर बेटे ने किया वार, 20 लाख के जेवर लेकर राजस्थान फरार

✍ Javed Ansari 🕒 08 Oct 2026, 08:35 PM
मां के भरोसे पर बेटे ने किया वार, 20 लाख के जेवर लेकर राजस्थान फरार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

कोटद्वार। जिस बेटे पर मां को सबसे ज्यादा भरोसा था, वही घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर राजस्थान फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे दीपांशु राजपूत को जयपुर के झालूपुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 10.50 तोला सोने के आभूषण और 891 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।


मामला कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के बालासौड़ का है। बीती 5 अक्टूबर को अनीता निवासी बालासौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे अहम सुराग मिले, जिनसे वारदात में किसी बाहरी व्यक्ति के बजाय शिकायतकर्ता के बेटे दीपांशु राजपूत की भूमिका सामने आई।


इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की। जांच में उसके राजस्थान में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर तलाश शुरू की और आखिरकार झालूपुरा, जयपुर से आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी खर्च करने की आदतें बढ़ गई थीं और अपनी निजी जरूरतों व शौक पूरे करने के लिए उसने मां के जेवर चोरी किए थे। वारदात के बाद वह जेवर लेकर राजस्थान फरार हो गया था।


पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी दीपांशु राजपूत, निवासी बालासौड़, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments (0)