logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

रुड़की में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 980 ग्राम हेरोइन बरामद (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 07 Jul 2026, 04:12 PM
रुड़की में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 980 ग्राम हेरोइन बरामद (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो करोड़ रुपये कीमत की 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी कार से पंजाब निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन को रुड़की में बेचने के इरादे से लेकर आया था। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हेरोइन खरीदने और बेचने वाले पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगा।


पुलिस के मुताबिक, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम लाठरदेवा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में पन्नी में छिपाकर रखी गई 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन खरीदकर रुड़की में बेचने के उद्देश्य से लेकर आया था। पुलिस अब इस पूरी सप्लाई चेन और उससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके संपर्क किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार (प्रभारी चौकी पुरानी तहसील), हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल नितिन कुमार की अहम भूमिका रही।

Comments (0)