logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चार माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका मोहाली से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 13 Oct 2026, 11:59 AM
भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चार माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका मोहाली से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

भगवानपुर। हरिद्वार जनपद की भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने चार माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पंजाब के मोहाली से सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में 21 वर्षीय आरोपी सुहैल को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर बालिका की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2026 को बालिका के पिता ने कोतवाली भगवानपुर में अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने और वापस नहीं लौटने के संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर 1 जुलाई 2026 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 264/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बालिका की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ डिजिटल माध्यमों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और डीसीआरबी के जरिए जानकारी जुटाई। इसके अलावा संभावित स्थानों पर दबिश देकर लगातार तलाश जारी रखी गई।

मोहाली से आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब के एसएएस नगर, मोहाली में यदविंदर एन्क्लेव स्थित टाउन स्क्वायर मॉल के निकट कार्रवाई की। यहां से आरोपी सुहैल को हिरासत में लिया गया और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

अपहरण और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाईं
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 64(2)(ड) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(ठ)/6 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
आरोपी की पहचान सुहैल पुत्र इसरार, निवासी मोहल्ला रेतेवाला, थाना कैराना, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक आशीष नेगी
कांस्टेबल विनय थपलियाल
महिला कांस्टेबल सोनम
भगवानपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लापता नाबालिग की तलाश और बरामदगी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Comments (0)