24 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा — मैकेनिक निकला शातिर, GPS हटाने की भी रची साजिश..
हरिद्वार: जनपद में पुलिस की मुस्तैदी से ट्रक चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चोरी हुआ 6 टायरा ट्रक बरामद करते हुए मंगलौर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी के ट्रक को कटवाने और जीपीएस डिवाइस हटाने की साजिश के भी तथ्य सामने आए हैं।
बीती 23 फरवरी को थाना भगवानपुर क्षेत्र के हबीबपुर निवादा निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका 6 टायरा ट्रक रात के समय अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए चुराए गए ट्रक और आरोपी की तलाश शुरू की।
पूरे ऑपरेशन को प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। लगातार प्रयास के बाद 24 फरवरी 2026 को सालियर अंडरपास के पास से चोरी किया गया ट्रक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पेशे से मैकेनिक है। ट्रक चोरी करने के बाद उसने वाहन में लगी जीपीएस डिवाइस हटाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण वह सफल नहीं हो पाया। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी....
विजय कुमार पुत्र विपिन कुमार
निवासी: कुमराड़ी मस्जिद के पास, मंगलौर, जनपद हरिद्वार
उम्र: 20 वर्ष
पुलिस टीम...
प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव
उप निरीक्षक पंकज कुमार
हेड कांस्टेबल इसरार अली
कांस्टेबल नितिन
कांस्टेबल लाल सिंह
कांस्टेबल पवन


Chief Editor

