पिरान कलियर में दुकानदारों की बड़ी समस्या, सार्वजनिक शौचालय की मांग तेज
पिरान कलियर : दरगाह पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित दुकानदारों को लंबे समय से एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरगाह परिसर में दुकानों के आसपास कोई भी सार्वजनिक शौचालय (पेशाब घर/बाथरूम) की व्यवस्था नहीं है, जिससे दुकानदारों और श्रद्धालुओं दोनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस संबंध में कलियर साबरी व्यापार संगठन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा नगर पंचायत पिरान कलियर को एक लिखित आवेदन दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि दरगाह क्षेत्र में दुकानदारों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है या फिर दरगाह के ठेके पर बने शौचालय में पैसे देकर जाना मजबूरी बन गया है। इससे दुकानदारों को आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है।

व्यापार संगठन ने मांग की है कि दरगाह क्षेत्र में तीन से चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए ताकि दुकानदारों और श्रद्धालुओं दोनों को सुविधा मिल सके और गंदगी की समस्या से भी राहत मिले।

व्यापार संगठन के अध्यक्ष खालिद साबरी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस गंभीर जनसमस्या पर कब तक ठोस कदम उठाती है।





